बिसौली: बदायूं के फतेहपुर गांव में भट्टे के पास दो बाइकों और टैम्पो की भिड़ंत में 8 लोग घायल, 3 को रेफर किया गया
बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भटटे के पास तेज रफ्तार टैम्पो ने दो बाइकों को टक्कर मार दी । जिससे एक बाइक पर सवार थाना कादरचौक क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाले 24 वर्षीय हरदन पुत्र रामप्रकाश व 35 वर्षीय अंकित पुत्र वेदप्रकाश घायल हो गए । वहीं दूसरी बाइक पर सवार 45 वर्षीय इसरार पुत्र इकरार घायल हो गया।