कंजिया मां चंडी स्थान में मकर संक्रांति पर लगेगा दो दिवसीय मेला, तैयारी को लेकर हुई बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर। दारू प्रखंड के दिगवार पंचायत अंतर्गत कंजिया गांव स्थित मां चंडी स्थान में मकर संक्रांति के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारी और व्यवस्था को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में एक बैठक की गई।