ब्यौहारी: छतवा गांव में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
शहडोल जिले के पपौन्ध थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवा गांव में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी में चल रहा था जिसके बाद उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई है,इस पूरे मामले पर पपौन्ध पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है,पुलिस ने बताया है कि घटना छतवा गांव की है।