धमतरी: शहर के पीडी नाला के पास युवक का शव फांसी के फंदे पर मिलने से फैली सनसनी
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के रिसाई पारा निवासी सोनू गुप्ता नाम के युवक ने पीडी नाला के पास फांसी लगा लिया था। आज मंगलवार की सुबह इसकी सूचना थाने में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।