मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मनचले ने बुआ के साथ घर जा रही युवती को बीच सड़क पर छेड़ा, कपड़े फाड़े, पुलिस से की शिकायत
Meerut, Meerut | Apr 4, 2025 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मनचले ने पड़ोस की रहने वाली युवती को बीच सड़क पर छेड़ दिया। मनचले ने बीच सड़क पर उसके कपड़े फाड़ दिए, युवती अपनी बुआ के साथ शॉपिंग कर अपने घर लौट रही थी। बुआ के विरोध करने पर मनचले ने युवती की बुआ पर हमला बोल दिया। पुलिस से शिकायत करने पर मनचला परिवार सहित युवती को गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया