रैपुरा: पुलिस विभाग के कर्मचारी पर गाली-गलौज और निर्माणाधीन दीवार गिरने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Raipura, Panna | Mar 24, 2025 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज सुखमन सोनी, बेवा रामसेवक सोनी निवासी ग्राम बराछ एसपी को ज्ञापन सौंप कर मदद की गुहार लगाई है और बताया कि मुकेश सोनी जो पुलिस विभाग में है उनकी बनी बनायी दिवाल विगत दिनाक 22 मार्च 2025 को मौके पर खड़े होकर एवं अपने भाई जीतेन्द्र एवं दामाद इन्द्रजीत के साथ मिलकर जबरन दीवाल गिरा दी गई एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है।