इंस्टाग्राम पर साड़ी खरीदना पड़ा महंगा, ₹11 हजार की ठगी राजपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत** राजपुर। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन खरीदारी एक परिवार की महिलाओं को महंगी पड़ गई। इंस्टाग्राम रील में दिखाई गई साड़ियों को देखकर राजपुर निवासी परिवार की महिलाओं ने खरीदारी का निर्णय लिया, लेकिन वे साइबर ठगी का शिकार हो गईं।