इंदौर: अवैध कच्ची शराब बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी का मामला
Indore, Indore | May 24, 2024 इंदौर के आजाद नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुसाखेड़ी इलाके के इंद्रा एकता नगर से चिंतामण नाम के आरोपी को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिस पर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं आरोपी से पुलिस के द्वारा लगातार शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है, की वह शराब कहां से लाता है और किसको शराब बेचता है।