इंदौर: सट्टा संचालकों पर कार्रवाई ना करने के चलते खजराना थाना प्रभारी को किया गया निलंबित, डीसीपी ने जारी किए आदेश
Indore, Indore | May 24, 2024 इंदौर के खजराना थाने के प्रभारी सूजी श्रीवास्तव को सट्टा संचालकों पर कार्रवाई न करने के चलते डीसीपी के द्वारा आदेश जारी करते हुए निलंबित कर लाइन अटैच किया गया है। थाना प्रभारी पर आरोप है कि सूचना के बावजूद उनके द्वारा क्षेत्र में सट्टा संचालकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिसके बाद डीसीपी अभिनय विश्वकर्म ने दूसरे पुलिस थाने की टीम बुलवाकर करवाई करवाई थी।