लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज पर खड़े ट्रेलर में घुसे बाइक सवार, एक की मौत
Sadar, Varanasi | Feb 27, 2024 लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार ओवरब्रिज पर खड़े ट्रेलर में जा घुसे। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं अस्पताल पहुंचने परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।