ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाकलोन गांव से एक 23 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार पाकलोन निवासी 26 वर्षीय युवक ने मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है जो बापस घर नहीं आई।