दातागंज: पापड़ हमजापुर गांव से कोटेदार द्वारा बाजरा देने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा,वीडियो वायरल
दातागंज विकास क्षेत्र के पापड़ हमजापुर गांव से एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है की कोटेदार द्वारा गेहूं और चावल न देकर सिर्फ बाजरा का वितरण किया जा रहा था जिसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया है। और इसकी सूचना उपजिलाधिकारी को दी है। उपजिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए है।