दातागंज: नगर से लड़की को बहला फुसलाकर एक युवक दिल्ली ले गया था दुर्घटना में लड़की की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
दातागंज नगर की एक मोहल्ले से एक लड़की को बहला फुसला कर 13 मार्च एक युवक दिल्ली ले गया था, जहां 17 मार्च को एक सड़क दुर्घटना में लड़की की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा,परिजनों ने दातागंज कोतवाली पर हंगामा करते हुए आरोपी युवक पर हत्या करने पर का आरोप लगाया है।