दातागंज: उसहैत थाना का एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने किया निरीक्षण,दिए जरूरी दिशा निर्देश,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा थाना उसहैत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, बैरक, मालखाना आदि का निरीक्षण किया गया। बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया । गाङियों को डंपिंग यार्ड मे लगाए जाने तथा कैमरों का संचालन सही प्रकार से करने हेतु निर्देशित किया गया ।