आरा: संदेश के नारायणपुर गांव के समीप अज्ञात बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार बालू घाट के मैनेजर को रौंद दिया,मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 12, 2024 जिले के संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप अज्ञात बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार बालू घाट के मैनेजर को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी हैं