परदेसी कोल ,राजेंद्र एवं रघु कोल निवासी जिला शहडोल जो फसल काटने के लिए शहडोल से बीना आए थे। जो मजदूरी करने के बाद रात में बाइक से अपने टपरे पर जा रहे थे। तभी शुक्रवार की रात निवोदा विलाखना रोड पर अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। घायलों को देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान बाइक सवार परदेसी की मौत हो गई।