उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने उज्जैन प्रवास के दौरान बुधवार शाम विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे।उन्होंने मंदिर में आयोजित भव्य संध्या आरती में शिरकत की और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। भक्तिमय माहौल में मौर्य ने सपरिवार काफी देर तक दर्शन लाभ लिया मौर्य ने मंदिर की व्यवस्थाओं और दिव्य वातावरण की सराहना कि।