बलरामपुर गुरुवार थाना कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(2)(m), 65(1), 89 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया था।