दौसा: युवा मंडल के सदस्यों ने खंड स्तर पर आयोजित योग कार्यक्रम में दिलाई नियमित रूप से योग करने की शपथ
Dausa, Dausa | Jun 21, 2025 'माय भारत' युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय जिला युवा अधिकारी पूनम कुमारी के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में युवा मंडल सदस्यों द्वारा खंड स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें युवाओं द्वारा प्रतिदिन योग कर निरोग रहने के संदेश दिए गए। खंडेश्वर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और योग के महत्व को समझा।