समस्तीपुर: समस्तीपुर स्टेशन परिसर से जीआरपी की टीम ने पांच बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जीआरपी की टीम ने शराब को लेकर की बड़ी कार्रवाई। स्टेशन परिसर से पाँच बोतल विदेशी शराब के साथ रोसरा के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार युवक के खिलाफ जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज गई है। कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद पुलिस सुरक्षा में आरोपी युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया है।