समस्तीपुर: नगर थाने की पुलिस ने शहर के ओवर ब्रिज के पास चलाया वाहन जांच अभियान चार बाइक चालकों से ₹4000 जुर्माना वसूला
नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार के दिन सुरक्षा को लेकर ओवर ब्रिज के पास वाहन जांच अभियान चलाया। सड़क पर आने जाने वाले बाइक चालकों को रोककर उनके शरीर एवं कागजात की जांच की गई। चार बाइक चालकों के पास कागजात की कमी पाए जाने के बाद ₹4000 जुर्माना वसूला गया है। जिला पुलिस कप्तान से मिले निर्देश के बाद वहां जांच अभियान चलाया गया है।