समस्तीपुर: जिला उत्पाद विभाग की टीम ने देसी शराब के साथ एक महिला एवं एक युवक को अलग-अलग इलाकों से किया गिरफ्तार
जिला उत्पाद विभाग की टीम ने देसी शराब के साथ क्लोजर एवं झिल्ली चौक से एक महिला एवं एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक सुधीर कुमार के पास से 2 लीटर देसी शराब बरामद की गई है वहीं झिल्ली चौक की रहने वाली एक महिला के पास पांच पाउच देसी शराब बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।