खानपुर प्रखंड के चक्का गांव में जमीनी विवाद को लेकर पति-पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। चौधरी राय एवं उनकी पत्नी नगीना देवी को छोटे भाई ने मंगलवार के दिन अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिया है। घटना को लेकर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।