ग्वालपाड़ा: रेशना गांव में बाइक की टक्कर से महिला जख्मी
अरार थाना क्षेत्र के रेशना गांव में एनएच 106 पर बुधवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक की ठोकर से सड़क पार कर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालपाड़ा में भर्ती कराया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। घटना को लेकर बताया गया कि रेशना पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी मो0 इज