झंडूता: वन विभाग झंडूता ने शनिवार को दोपहर 4 बजे वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया
वन विभाग झंडूता द्वारा शनिवार दोपहर बाद 4 बजे वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक JR कटवाल शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वन परिक्षेत्र अधिकारी (RO) देस राज ने की। वन महोत्सव के दौरान पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।