झंडूता: झंडूता तहसील मुख्यालय और उसके आसपास का इलाका रविवार को 'भारत माता की जय' और 'वंदेमातरम' के उद्घोषों से गूंज उठा
झंडूता तहसील मुख्यालय और उसके आसपास का इलाका रविवार को ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ जैसे उद्घोषों से गूंज उठा। मौका था बैहना-ब्राह्मणा पंचायत के प्रांगण में BJP झंडूता मंडल की बैठक के बाद निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’ का।झंडूता मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक JR कटवाल ने मुख्य अतिथिजबकि जिला BJP उपाध्यक्ष शैलजा मौजूद रहे।