बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मन्नत होटल एनएच-18 के समीप मंगलवार शाम 4 बजे एक सड़क दुर्घटना में वार्णीपाल गांव निवासी बलराम बेरा (35) गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, बलराम बेरा बाइक से फूल लेकर बहरागोड़ा से टाटा की ओर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.