देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 के अन्तर्गत आयोजित वृक्षारोपण एवं अन्य आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होने वृक्षारोपण कर समस्त प्रदेशवासियों से वृक्षारोपण की भी अपील की है।