कुरडेग: कुरडेग वन विभाग कार्यालय में वन विभाग द्वारा 47 हाथी प्रभावित किसानों को ₹476000 का मुआवजा वितरण
Kurdeg, Simdega | Jan 29, 2026 कुरडेग वन विभाग कार्यालय में गुरुवार को 11:00 बजे कुरडेग वन क्षेत्र के 47 हाथी प्रभावित किसानों के बीच 476000 मुआवजा राशि वितरण किया गया ।जहां पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी कु पैकरा 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जैसवाल, विधायक प्रतिनिधि गुड्डु खान एवं वनपाल उपस्थित रहे। बताया गया की 2023- 25 तक के नुकसान को लेकर मुआवजा राशि का वितरण किया गया है।