चूरू: राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर केबिल काटने से मना करने पर मजदूर परिवार पर हुआ हमला, महिला गंभीर रूप से घायल
Churu, Churu | Jan 14, 2026 चूरू जिले के राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रेलवे की केबिल काट रहे युवक को मना करना एक मजदूर परिवार को भारी पड़ गया। केबिल काट रहे युवक ने फोन कर अपने 10 से 15 साथियों को मौके पर बुला लिया और सभी ने मिलकर मजदूर, उसकी पत्नी, बेटे व बेटी के साथ लाठी, सरिया व पत्थरों से बेरहमी से मारपीट की।