लाडपुरा: पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बंधक बनाकर लूट और मारपीट करने के आरोपी पुलिस कर्मी को किया बर्खास्त
Ladpura, Kota | Feb 19, 2026 शहर के आरकेपुरम थाना इलाके में युवक को बंधक बना लूट, मारपीट और अपहरण का मुकदमा पुलिसकर्मी समेत अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था. इस मामले में उद्योग नगर थाने में तैनात कांस्टेबल मनीष यादव मुख्य आरोपी के रूप में पकड़ में आ गया था, जिसे पहले निलंबित कर दिया गया था. इस मामले में अब कोटा सिटी एसपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. सि