कटिहार: कोसी छठ घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने छठ महापर्व मनाया, शांतिपूर्ण वातावरण में पहला दिन संपन्न
हर वर्ष की भांति इस बार भी कोसी छठ घाट पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार की शाम करीब 5 बजे हजारों श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ घाट पर पहुंचे और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पूरा घाट "छठ मइया" के जयकारों से गूंज उठा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घाट परिसर में बेरिकेटिंग कर