कटिहार: विजय बाबू पोखर छठ घाट का भव्य उद्घाटन, पूर्व डिप्टी सीएम, एमएलसी, मेयर आदि रहे मौजूद
सोमवार की शाम 4 बजे विजय बाबू पोखर छठ घाट का भव्य उद्घाटन किया गया। इस वर्ष विजय बाबू सपोर्टिंग क्लब के सदस्यों के द्वारा ही फीता काट कर उद्घाटन किया गया। जबकि इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल, मेयर उषा देवी अग्रवाल, महागठबंधन प्रत्याशी सौरव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्लब से जुड़े सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।