कटिहार: शहर में छठ महापर्व को लेकर सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, प्रशासन दिखा अलर्ट
सोमवार की शाम 4:30 बजे यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन स्वयं पुलिस बल के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करते नजर आए। उन्होंने सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था की भी कमान संभाली, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। डीएसपी लगातार वाहनों की आवाजाही और भीड़भाड़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। प्रशासन के सख्त और मुस्तैद इंतजाम से।