छत्तीसगढ़ बालोद जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में 4 फरवरी से 6 फरवरी तक राज्य स्तरीय स्वामी आत्मानंद कुंभज हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर बालोद रेस्ट हाउस में रविवार दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तोमन साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद एवं चेयरमेन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी रायपुर ने की। इस राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 15 जिलों के खिलाड़ी भाग लेने की संभावना है,