शिवना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से चल रहा शिवना शुद्धिकरण जनअभियान रविवार को 89वें दिन भी निरंतर जारी रहा। अभियान के दौरान श्रमदानियों ने नदी में फैली काई, गंदगी और कचरे को निकालकर साफ-सफाई की। साथ ही नदी तट के आसपास पड़े प्लास्टिक, पन्नी, बोतलें और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर बाहर निकाला