इगलास वसंत पंचमी मेले के अंतर्गत शुक्रवार की शाम कस्बा स्थित अब्दुल्ला शाह की मजार पर परंपरागत चादरपोशी की गई तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा एवं मेला समिति के पदाधिकारियों ने मजार पर चादर चढ़ाई। नगर पंचायत कार्यालय से ढोल-नगाड़ों और कव्वालियों के साथ जुलूस निकाला गया जो मुख्या चौराहा से पुरानी तहसील मार्ग होते हुए सैय्यद मजार पहुचे।