कटनी नगर: कटनी: सब्जीमंडी राधा बाई मार्केट में व्यवसायी की दुकान से ₹10 हजार लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली थाना अंतर्गत सब्जी मंडी क्षेत्र के राधा बाई मार्केट में व्यवसायी के प्रतिष्ठान पहुँच 10 हजार रुपये चाकू की नोक पर लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमे एक अपचारी बालक भी शामिल है। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने आज शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी गई।