भभुआ: खजुरा रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन से गिरने के कारण एक वृद्ध की हुई मौत, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 25, 2024 खजुरा रेल्वे ट्रैक के पास ट्रेन से गिरकर वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक झारखंड के राची जिला के चोटामूरी थाना क्षेत्र के बांसरौली गांव के स्व नारायण माझी का 74 वर्षीय पुत्र सीता राम माझी बताया गया है। दुर्गावती थाना की पुलिस ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी। कि खजूरा रेल्वे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने सदर में पोस्टमार्टम कराया है।