शाहजहांपुर। प्रतिबंध के बावजूद शहर में जानलेवा चाइनीज मांझे का इस्तेमाल थम नहीं रहा है। शनिवार को चाइनीज मांझे में फंसकर एक युवक की गर्दन कट गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। ब्लाक ददरौल के ग्राम सैंजना निवासी ऋषिपाल वर्मा शहर में पेंटिंग का काम करने आए थे। काम खत्म करके वह वापस अपने गांव जा