वारासिवनी: महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई, शोभायात्रा में जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया
नगर में जैन समाज द्वारा महावीर जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां एवं भगवान महावीर के संदेशों का प्रसार किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण भी शामिल हुए.