कासगंज: कासगंज शहर में जिला कांग्रेस कमेटी ने वोट चोरी रोकने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
कासगंज शहर में अध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर वोट चोरी रोकने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया।अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम भारत के नागरिक मतदाता सूची में हेरफेर व मताधिकार से वंचित प्रथा को समाप्त करने की मांग करते हैं। हमारा लोकतंत्र वोटर की शक्ति पर टिका है। जानकारी सोमवार शाम 7 बजे मिली।