मुज़फ्फरनगर: हृदयस्थली शिव चौक पर इंटेलिजेंस टीम सहित सर्किल ऑफिसर कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, लगातार बनाई जा रही व्यवस्था
शिव चौक पर कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात इंटेलिजेंस टीम सहित सर्किल ऑफिसर की टीम कावड़ यात्रा की सुरक्षा पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। शिव चौक एक मुख्य बिंदु है जहां से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व अन्य जिलों के कावड़िया अपने-अपने गंतव्य की और प्रस्थान करते है। इसी लिए DM व SSP के निर्देशन में शिव चौक पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए है।