लाडपुरा: कोटा में चंबल के पानी में मिट्टी की टर्बिडिटी 500 एनटीयू के ऊपर पहुंची, अकेलगढ़ में उत्पादन 40 फीसदी घटा, पेयजल किल्लत
Ladpura, Kota | Jul 29, 2025 चंबल के कैचमेंट एरिया से आ रहे बरसाती पानी के चलते जवाहर सागर व कोटा बैराज से लगातार पानी की निकासी की जा रही। इसके चलते चंबल में लगातार गंदला पानी आ रहा है। इस कारण शहर के जल योजना के मुख्य जल उत्पादन संयंत्र अकेलगढ़ व सकतपुरा में पानी में टर्बिडिटी (गन्दलापन) 500 एनटीयू के पार पहुंच गई है। पानी में गन्दलापन बढ़ने से प्लांट के उत्पादन की क्षमता 40 फीसदी कम