लखीमपुर: भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंकज की सुरक्षा की मांग को लेकर कार्यकर्ता पहुंचे डीएम कार्यालय
भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ता गुरुवार को लखीमपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंकज की सुरक्षा की मांग को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को एक मांग पत्र सौंपा है। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंकज का एटा जिले में जमीनी विवाद चल रहा है। दबंग जिले आकर हमला कर चुके हैं।