बरेली: प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, 70-80 लाख का माल जलने की आशंका, फायर ब्रिगेड राहत कार्य में जुटी
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र स्थित उड़ला जागीर की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। कर्मचारियों ने आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। फैक्ट्री में 70–80 लाख रुपये का माल मौजूद होने की जानकारी मिली। सूचना पर मालिक दीपांशु अग्रवाल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।