तरहसी: एसपी के निर्देश पर सुखरो एवं देल्हा गांव में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 100 किलो जावा महुआ नष्ट
Tarhasi, Palamu | Sep 27, 2025 पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश पर तरहसी प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर लगातार अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री को लेकर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार दोपहर 3 बजे तक सुखरो एवं देल्हा गांव में पुलिस ने छापामारी कर 100 किलो जावा महुआ नष्ट किया। कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक अशोक राम कर रहे थे। उनके साथ कई पुलिस जवान शामिल थे।