नरकटियागंज के हाई स्कूल मैदान में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समापन के दिन नरकटियागंज और गौनाहा के बीच फुटबॉल मुकाबला खेला गया, जिसमें गौनाहा की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद से हुई।