राष्ट्रकवि दिनकर से विद्यापति, कालिदास और माता जानकी स्थान तक जाने वाली अनहद यात्रा राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम, सिमरिया बरौनी से चलकर शनिवार को शिवाजीनगर प्रखंड के मधुरापुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कनखरिया पहुंची। यहां प्रखंड प्रशासन, विद्यालय परिवार व कनखरिया के ग्रामीणों के द्वारा टीम के सभी सदस्यों का मिथिलांचल के परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया।