छतरपुर जिले के सिंहपुर डुमरा रेलवे स्टेशन से 22 वर्षीय जितेंद्र पटेल उर्फ जीतू शुक्रवार सुबह से लापता है। वह अपने चाचा को स्टेशन छोड़ने मोटरसाइकिल से गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। शनिवार को दोपहर 2 बजे परिजन और सैकड़ों ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और युवक की गुमशुदगी दर्ज कर जल्द तलाश की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।